फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस के बागी विधायक मयूख महर बोले- जनता ने हमारी सोच को दिया समर्थन

हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Jan 2025 02:20 PM IST

कांग्रेस के बागी विधायक मयूख महर ने मेयर प्रत्याशी मोनिका महर और अपने समर्थकों के साथ नगर में मौन जुलूस निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया। मौन जुलूस के बाद विधायक महर ने कहा कि जनता ने उन्हें पूरा सहयोग देते हुए उनकी अधिकृत प्रत्याशी को जीत के करीब पहुंचा दिया। निश्चित तौर पर उनकी जीत तय थी लेकिन सरकार और प्रशासन ने उन्हें हराने का षडयंत्र रचा। इसका खुलासा वह जल्द करेंगे। निकाय चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली निर्दलीय मेयर प्रत्याशी मोनिका महर ने मौन जुलूस निकाला और कहा कि विधायक महर के नेतृत्व में उन्होंने चुनावी रण मजबूती से लड़ा और जनता ने उन्हें पूरा सहयोग दिया। कहा जीत तय थी यह सबको मालूम है लेकिन सरकार और प्रशासन ने भाजपा को जिताने के लिए उन्हें हराने का षडयंत्र रचा। कहा, वह इस फैसले के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगी। इसके खिलाफ हरसंभव लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा, वह देवभूमि में देवी-देवताओं से भी न्याय की गुहार लगाएंगी। विधायक महर ने कहा कि जनता ने हमारी सोच को समर्थन दिया है। कहा कि वह इन चुनावी नतीजों पर विश्वास नहीं करते। उनकी अधिकृत प्रत्याशी को हराने के लिए षडयंत्र रचा गया है। कहा मंगलवार यानि आज अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कुछ खुलासे किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें