फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharchula: बारिश के कारण केनाल क्षतिग्रस्त होने से मछली पालकों को भारी नुकसान, मछलियां मरीं

हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:52 AM IST

धारचूला के चौदास घाटी के ग्राम सिदांग में पिछले दिनों की भारी बारिश के कारण केनाल टूटने से गांव में मत्स्य पालन का कार्य कर रहे काश्तकार अमर सिंह यरसो और नरेंद्र सिंह के मत्स्य टैंक में भारी मात्रा में मलबा आने से उनके ढाई कुंतल ट्राउट मछलियां मर गई। जिसके कारण दोनों काश्तकारों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण गांव की एक मात्र पनचक्की भी टूट जाने से ग्रामीणों को अनाज पीसने की दिक्कतें उत्पन्न हो गई। काश्तकार अमर सिंह यरसो ने एसडीएम जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन देते हुए आपदा मद से मुआवजा की मांग की। साथ ही क्षतिग्रस्त केनाल की मरम्मत की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें