फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharchula: पहाड़ी से बोल्डर गिरने से सिलिंडर ले जा रहा वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा ड्राइवर

हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:34 AM IST

हल्द्वानी प्लांट से गैस सिलिंडर लेकर धारचूला जा रहे ट्रक पर गोठी के पास पहाड़ी से बोल्डर गिर गए। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में लदे कई सिलिंडर सड़क पर बिखर गए। बोल्डरों से कुछ सिलिंडरों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि चालक और सहायक बाल-बाल बच गए। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गोठी के पास पहाड़ से बोल्डर गिरने लगे। इस बीच कुछ बोल्डर ठीक उसी समय वहां से गुजर रहे सिलिंडरों से लदे वाहन के पिछले हिस्से पर भी गिरे। बोल्डरों की चपेट में आने से वाहन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कई सिलिंडर वाहन से गिरकर सड़क पर बिखर गए। बोल्डरों के सड़क से नीचे गिरने से वर्ष 2013 की आपदा के बाद बनाए गए टिन शेड को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। सूचना मिलते ही धारचूला से गैस एजेंसी प्रबंधक विजय चेसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन में 234 सिलिंडर भरे थे जिनमें से कई सिलिंडरों को भी नुकसान पहुंचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें