फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: आईटीबीपी जवान को वाहन से टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Dec 2025 12:21 PM IST

पिथौरागढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से आईटीबीपी के जवान की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। मामले के अनुसार, कैलाश नाथ (33) निवासी रांथी (धारचूला) सातवीं वाहिनी मिर्थी (डीडीहाट) में तैनात थे। वह जिला मुख्यालय के कुमौड़ में पत्नी किरन, सात साल की बेटी और 11 महीने के बेटे के साथ किराये के मकान में रहते थे। कुछ दिन पूर्व वह अवकाश पर घर आए थे। बीती 29 नवंबर की देर शाम को वह किराये पर रहने वाले अपने बड़े भाई महेंद्र से मिलने जाखनी स्थिति उसके आवास पर गए थे। देर रात करीब 12 बजे वहां से वह अपने आवास पर लौट रहे थे। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी एक अज्ञान वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना में जवान कैलाश नाथ की मौत हो गई थी। मृतक के पिता दानी नाथ ने बीते 30 नवंबर को कोतवाली में मामले की तहरीर सौंपी। तब से पुलिस फरार वाहन चालक की खोजबीन में जुटी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें