फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप

हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Oct 2025 04:43 PM IST

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सरकार की साजिश को अभियान के माध्यम के लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के इशारे पर लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इस मामले को तथ्यों और सबूतों के साथ प्रमाणित किया है। कई राज्यों में मतदाता सूची में हेराफेरी सामने आई है। सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि हर मतदाता को अपने वोट की कीमत पहचाननी होगी। कांग्रेस लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इस हस्ताक्षर अभियान का यही उद्देश्य है। विकासखंड से लेकर बूथ स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। वहां पर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष भावना नगरकोटी, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरीश कुमार, खीमराज जोशी, नितिन कुमार, सुनीता आर्या, भूपेश नगरकोटी, दीपक लुंठी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें