पिथौरागढ़ में मेयर चुनाव को लेकर उपजा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक मयूख महर, उनकी अधिकृत मेयर प्रत्याशी मोनिका महर और उनके समर्थक मतगणना के बाद से ही सरकार, प्रशासन और निर्वाचन आयोग पर चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। विधायक महर और उनके समर्थकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धिक्कार दिवस मनाते हुए धरना दिया। कहा कि सत्ता के दबाव में जिला निर्वाचन अधिकारी और आरओ ने काम किया इससे परिणाम बदल गया। भाजपा की मेयर प्रत्याशी ने अपनी आय के तथ्य छुपाकर चुनाव लड़ा जो आचार संहिता का उल्लंघन है।