लोअर भक्तियाना स्थित आवास विकास मैदान में जय शक्ति रामलीला समिति की ओर से 26 अक्तूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। शुक्रवार देर शाम शीतला माता मंदिर में आयोजित समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। रामलीला का समापन छह नवंबर को भगवान राम के राजतिलक के साथ होगा। बैठक में रामलीला मंचन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। समिति की ओर से रामलीला के लिए पात्रों का चयन कर लिया गया है। इन दिनों शीतला माता मंदिर में पात्रों को तालीम दी जा रही है। वहीं, 20 अक्तूबर को रामलीला स्थल पर हनुमान जी का ध्वज स्थापित किया जाएगा।