श्रीनगर में केशोराय घाट के समीप बुधवार देर शाम अलकनंदा नदी में डूबे गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र की तलाश जारी है। बृहस्पतिवार को बारिश के बावजूद जल पुलिस और आपदा राहत दल की टीम ने खोजबीन अभियान चलाया। टीम ने अलकनंदा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में गश्त की और राफ्ट के जरिए छात्र की तलाश की।