फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर गढ़वाल: फरासू स्लाइड जोन में रॉक फॉल से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

विशाल कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 01:02 PM IST

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू स्लाइड जोन में बृहस्पतिवार सुबह से लगातार रॉक फॉल होने के कारण यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एनएच अधिकारियों के अनुसार पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। मलबा हटाने के लिए मशीनें मौके पर तैनात हैं और मार्ग खोलने का काम जारी है, लेकिन रॉक फॉल जारी रहने से यातायात अभी बहाल नहीं हो सका है। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मार्ग खुलने के बाद ही आवाजाही शुरू की जाएगी। फिलहाल देवलगढ़-चमधार वैकल्पिक मार्ग खुला हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें