वन्य प्राणी सप्ताह के पांचवें दिन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजों ने रामगंगा नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान 200 किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। वहीं कॉर्बेट कार्यालय में आयोजित मीडिया कार्यशाला में वनों और वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। वाइल्ड लाइफ आर्ट गैलरी की ओर से रिंगोड़ा में नेचर जर्नलिंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जंगल भ्रमण कराया गया। द कॉर्बेट फाउंउेशन की ओर से कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों के ग्रामीणों बच्चों को जंगल भ्रमण कराया गया। इस दौरान पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला, वार्डन अमित ग्वासीकोटी, एसडीओ बिंदर पाल, नंदकिशोर रूबाली, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हरेंद्र रावत, शिखा पांडेय, समीक्षा मनराल, दीप रजवार, दीप मलकानी, संजय छिमवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।