फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए आशा फाउंडेशन ने निकाली पिंक रैली

हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Oct 2025 01:14 PM IST

कैंसर के प्रति जागरूक के उद्देश्य से आशा फाउंडेशन ने रविवार को नैनीताल शहर में पिंक रैली निकाली। मल्लीताल स्थित खेल मैदान में विशेषज्ञों ने लोगों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में बदलाव और नियमित स्क्रीनिंग से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। खेल मैदान से शुरू पिंक रैली मॉल रोड से इंडिया होटल होते हुए वापस माॅल रोड से खेल मैदान पहुंची। यहां सेंट मैरी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया। डॉ. आनंद मिश्रा, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शशांक बंसल, डॉ. स्मिता सिंह ने कैंसर से बचाव व रोकथाम के बारे में बताया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा, एसडीएम नवाजिश खलिक, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. अजय रावत, बिड़ला स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. अभिनव गंगोला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें