रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाघ एक गाय का पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग भी क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। इस क्षेत्र में बाघ के पालतू जानवरों का शिकार करने की तीन घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। वायरल वीडियो में बाघ सड़क के समीप एक गाय के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद बाघ जंगल की ओर चला जाता है। रेंजर कृष्णा मेहरा ने बताया कि वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों की निगरानी कर रही है।