फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गणतंत्र दिवस को लेकर नैनीताल में पुलिस की तैयारियां पूरी

गायत्री जोशी Updated Mon, 26 Jan 2026 10:27 AM IST

गणतंत्र दिवस को लेकर नैनीताल में तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने परेड स्थल मल्लीताल मैदान में आयोजित परेड का जायजा लिया। साथ ही कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा आज गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नैनीताल पुलिस की ओर से रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। पुलिस की ओर से फाइनल रिहर्सल कर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। इस मौके पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, एसपी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें