फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नैनीताल का 185वां जन्मदिन

नैनीताल में विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से बुधवार को नैनीताल का 185वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी ने कहा हैप्पी बर्थडे नैनीताल और 24 से अधिक केक काटे गए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। डीएसए मैदान में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह और ईशा साह ने केक काटकर उत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर प्रो. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे, गोपाल रावत, आशा शर्मा, नीलू एलहंस, ज्योति ढौंडियाल, डीएन भट्ट, भगवत रावत, दया किशन पोखरिया, विमल चौधरी, राजेंद्र मनराल, विक्रम राठौर, नासिर, जयंत उप्रेती, अभिजीत तिवारी आदि मौजूद रहे। 100 बच्चों को पानी की बोतल और जरूरतमंदों को 140 कंबल बांटे इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, हेमंत बिष्ट, इमरान, भुवन बिष्ट, विनीता चौधरी, ज्योति मेहरा, ममता जोशी, हेमंत मर्तोलिया, केसी सुयाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 100 स्कूली बच्चों को स्टील की पानी की बोतलें और 140 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें