फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की एयर स्ट्राइक, पाक के नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त; भीमताल में आतिशबाजी और जश्न

हीरा मेहरा Updated Wed, 07 May 2025 01:27 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंगलवार की देर रात भारत की ओर से एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई के बाद से देशभर में खुशी का माहौल है। बुधवार को भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने भारत की ओर से आंतकियों को दिए गए मुंहतोड़ जवाब पर भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि पाकिस्तान को पहलगाम में निर्दोष लोगों को मारने का कड़ा जवाब देश की सेना और भारत सरकार ने दे दिया है। एयर स्ट्राइट के लिए लोगों ने देश की सेना की सराहना की है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, मनोज भट्ट, धन सिंह राणा, आशु पाठक, भानु लोशाली, मेहश जोशी, भास्कर भगवाल, विनोद पंत, रेहान अंसारी, दीपक पांडे, नीमा बिष्ट, अरूण कांडपाल, विशन पोखरिया आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें