फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हल्द्वानी के रामपुर रोड़ पर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों का काटा

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बुधवार को रामपुर रोड पर दो पेड़ों पर आरी चला दी गई लेकिन बढ़ते हादसे रोकने के लिए स्ट्रीट लाइट की जरूरत पर जिम्मेदारों के पास ठोस जवाब नहीं है। आलम यह है कि रामपुर रोड का चार किलोमीटर का हिस्सा शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है और इस सड़क पर हादसे का भय बना रहता है। रामपुर रोड पर सुशीला तिवारी अस्पताल से लेकर पंचायत घर तक लगभग चार किलोमीटर के दायरे में कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। इस कारण सड़क पर हादसे बढ़ रहे हैं। वर्तमान में इस रोड पर डिवाइडर बनाने और रंग-रोगन का काम किया जा रहा है। डिवाइडरों पर जो रंग (सफेद व काला) किया जा रहा है, वह भी रात में वाहन चालकों को नजर नहीं आता है। अंधेरा और सर्दियों में घना कोहरा चालकों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें