फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मेले का भव्य आगाज, सीएम धामी ने कहा- पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Nov 2025 02:51 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सहकारिता मेला लोगों में सहकारिता की भावना को मजबूत करने के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। इससे सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और महिला समूहों के उत्पादों बाजार उपलब्ध होगा और उत्पादकों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने मेले में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और सहकारिता विभाग के माध्यम से अलग-अगल योजनाओं के लिए महिला समूहों को 17.71 करोड़ के चेक भी बांटे। हल्द्वानी के एमबी इंटर काॅलेज के मैदान में आयोजित सहकारिता मेले को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सहकारिता के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र में अलग से सहकारिता मंत्रालय स्थापित किया है। सरकार सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।इसके लिए राज्य में 800 नए पैक्स गठित किए गए हैं। मडुवे की एमएसपी बढ़ाई गई है। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, मछली पालन, फूल उत्पादन आदि कार्यों के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता मेला पर्यटन विकास, स्थानीय संस्कृति व अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगा। इससे पहले उन्होंने वहां लगाए गए स्टालों का निरीक्षण और कुमाऊंनी लोक गायक गिरीश बर्गली के नए गीत का विमोचन किया।सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह मेला सहकारिता के क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व भूमिका निभाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें