नैनीताल शहर में हर्ष उल्लास से ईद उल फितर मनाया गया। मल्लीताल जामा मस्जिद में सुबह 9:30 बजे पेश इमाम मुफ्ती अजमल कासमी और तल्लीताल मस्जिद में पेश इमाम नईम अहमद ने 10:30 बजे नमाज अदा कराई गई। बीते दिवस हुई बारिश व मैदान के गीले होने के कारण खेल मैदान में ईद नहीं हो सकी। इसी कारण नमाज मस्जिदों में अदा की गई। नमाज के बाद शहर की खुशहाली और भाईचारे की दुआ की गई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद उल फितर की बधाई दी। ईद पर रोजेदारों को धूप का तोहफा दिया। इस मौके पर सदर शोएब शमसी, महासचिव जमाल सिद्दीकी, पूर्व सदर फारूक अहमद, रईस अहमद, रईस भाई, तल्लीताल सदर वासी कुरैशी, महासचिव तैयब अहमद, पूर्व सदर अकरम शाह आदि रहे।