फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: गढ़वाली नाटक मधु मंडाण ने हास्य-व्यंग्य के बीच दिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

कोटद्वार। कण्वनगरी कोटद्वार में पहली बार पूर्णकालिक गढ़वाली नाटक ‘मधु मंडाण’ का मंचन किया गया। राइजिंग उत्तराखंड फोरम की पहल नगर निगम ऑडिटोरियम में दिल्ली की संस्था दि हाई हिलर्स ग्रुप ने नाटक का मंचन किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सतीश कलेश्वरी लिखित और रमेश ठंगरियाल निर्देशित इस नाटक ने हास्य-व्यंग्य के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उत्तराखंड के परिवेश और ग्रामीण जीवन पर आधारित नाटक के विभिन्न दृश्यों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कलाकारों ने अपने अभिनय से पात्रों को जीवंत किया। नाटक में गढ़वाली फिल्मों के कलाकार राकेश गौड़, बृजमोहन बेदवाल, रमेश ठंगरियाल, गीता गुसाईं नेगी, ममता कर्नाटक, गिरधारी रावत, उमेश बंदूनी, दर्शन सिंह रावत, अंजु भंडारी, आईपी उनियाल, रामपाल किमोली, अंजु पुरोहित और बाल कलाकार एकाग्र कलेश्वरी सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया। तकनीकी पक्ष की जिम्मेदारी निर्देशक के साथ अखिलेश भट्ट और अक्ष रामपाल ने संभाली। गढ़वाली रंगमंच के लिए सकारात्मक पहल है मधु मंडाण नाटक की कहानी उत्तराखंड के गांव कड़ेथ के युवा मधु मंडाण पर आधारित है। नौकरी से छुट्टी लेकर गांव लौटने पर उसे ऐसी बीमारियों का पता चलता है, जिनका इलाज प्रचलित दवाइयों से संभव नहीं हो पाता। जल्द स्वस्थ होने की चाह में वह तमाम सलाहों पर अमल करते हुए अपनी जमा पूंजी खर्च कर देता है। अंततः खेतों में मेहनत करने से उसकी जीवनशैली बदलती है और वह स्वस्थ हो जाता है। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव से बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन पाया जा सकता है। आयोजकों के अनुसार, वर्ष 2025 और 2026 में दिल्ली व लैंसडौन में इस नाटक के तीन शो हो चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें