पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां आज शुक्रवार को हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गई। हरियाणा के करनाल से पिता और भाई उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे और हर की पैड़ी पर विधि विधान से अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया।