जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के विरुद्ध जिले में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चलाने वाले नाबालिग विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत 20 स्कूटी एवं मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है।