फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल क्षेत्र में अवैध यूनिपोल पर गिरी गाज, नगर प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई

हरिद्वार भेल नगर प्रशासन ने उपनगरीय क्षेत्रों में चल रही यूनिपोल घोटालेबाज़ी पर कसा शिकंजा। ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया। अवैध रूप से लगे यूनिपोल उखाड़ने शुरू। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये की लागत वाले इन यूनिपोल को लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां बीएचईएल की अनुमति का दावा कर रही थीं, लेकिन जब जांच की गई तो ऐसा कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया। शिवालिक नगर नगर पालिका ने भी इससे पल्ला झाड़ लिया और स्पष्ट किया कि यह कार्य उनकी ओर से किसी अधिकृत प्रक्रिया से नहीं कराया गया। नगर प्रशासक संजय पंवार ने स्पष्ट किया कि बीएचईएल के कॉर्पोरेट बाइलॉज में यूनिपोल लगाने की कोई अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें