सीएम धामी मझारा और कार्लीगांव क्षेत्र पहुंचे, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जिस स्थान पर हम खड़े हैं जब मझारा और कार्लीगांव का क्षेत्र है। बादल फटने, भारी भूस्खलन व बारिश के कारण यहां पर बड़ी जनहानि हुई है। यह क्षेत्र बहुत समस्या ग्रस्त है। हमारा प्रयास रहा है कि हम मौके पर पहुंचे। ऐसे समय में राहत कार्य करना और पुननिर्माण करना, यह हमारी प्राथमिकता है। आज मैंने सभी अधिकारियों को इस सिलसिले में निर्देशित भी किया है। इस क्षेत्र के पीड़ित लोगों से भी हमने मुलाकात की है और सभी को हमने आश्वासन दिया है कि हम प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हर आपदा पीड़ित की सहायता करेंगे जिससे उनका पुनर्वास हो सके और उनका जीवन फिर पटरी पर आ जाए।