फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे सीएम धामी बोले जीएसटी में कटौती से लोगों में खुशी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 20 Oct 2025 10:36 AM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मिलन समारोह मनाया। साथ ही उन्होंने दिया भी जलाया। उन्होंने  भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेशवासियों को बधाई देकर कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी में अभूतपूर्व कमी कर दीपावली को महाबचत उत्सव बना दिया है। सीएम ने कहा कि यह पर्व देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कह की जीएसटी में कटौती से लोगों में खुशी और उत्साह है। ये बचत उत्सव भी है क्यूंकि इससे दामों में कमी आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी को लागू किया है, जिससे देशभर में व्यापारिक वातावरण सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें