चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने विकासखंड लोहाघाट के सीमांत नगरूघाट का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। पासम-बलूटा-नगरूघाट सड़क की बदहाली पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने नागार्जुन बाबा मंदिर में पूजा की। उन्होंने नगरूघाट को एंग्लिंग हब बनाने की बात कही, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। टीजे सड़क से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे क्षेत्र में विकास की नई राह खुलेगी। डीएम ने सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बुजुर्गों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं जानी।