फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चंपावत में डीएम मनीष कुमार बने छात्राओं के शिक्षक

चंपावत में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर जिलाधिकारी मनीष कुमार छात्राओं को विज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं। नगर मुख्यालय स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान शिक्षक का पद लंबे समय से रिक्त है। ऐसे में छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। समस्या को देखते हुए डीएम ने स्वयं कक्षा 10 की छात्राओं को विज्ञान पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने 16 अक्तूबर से पढ़ाना शुरू किया है। डीएम प्रतिदिन सुबह नौ बजे से हाईस्कूल की 52 छात्राओं को विज्ञान पढ़ा रहे हैं। वह कक्षा में शिक्षक की तरह किताब लेकर पहुंचते हैं और विषय की बारीकियों को सरल तरीके से समझाते हैं। इसके लिए वह पहले से पाठ की तैयारी भी करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें