चंपावत जिले में समाजवादी पार्टी सभी नगर निकाय और पंचायत सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव से चुनाव को लेकर बात हुई। उन्होंने पूरे प्रदेश में सपा के प्रत्याशियों के लड़ाने की बात कही है। कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी से जनता को ठगने का काम करती रही हैं। राज्य तो बना दिया, लेकिन यहां पर विकास के नाम पर पलायन ही अधिक हुआ है। सपा नगर निकाय में आती है तो युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने का काम करेगी।