फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंपावत की रामलीला ने किया 142वें वर्ष में प्रवेश

हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Oct 2024 08:49 PM IST

चंपावत की रामलीला 142वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। नागनाथ मंदिर के पास रामलीला का सोमवार रात पुरोहित पंकज पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीगणेश किया। यजमान कोषाध्यक्ष रामलीला समिति और व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने पूजा-पाठ कर शुरुआत की। पहले दिन नटी-सूत्रधार संवाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। रावण के हिमालय पर्वत हिलाने से नारद-रावण संवाद तक की लीलाओं का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सभासद रोहित बिष्ट रहे। सूत्रधार के पात्र का अभिनय जगदीश पचौली, नटी और पार्वती का अभिनय बृजेश गोस्वामी, शिवजी का अभिनय कुलदीप मिश्रा, रावण का अभिनय दिनेश त्रिपाठी ने किया। रामलीला समिति अध्यक्ष भगवत शरण राय ने बताया कि रामलीला मंचन की खास बात यह है कि हर दिन की लीला में तबला वादक इमाम बख्श की ताप होती है। वह करीब 35 वर्ष से तबला वादन कर रहे हैं। मेकअप आर्टिस्ट अशोक वर्मा, सुधीर साह, मुक्तेश पचौली, भानू तड़ागी, सुदर्शन साह, नवीन वर्मा, रितेश राय आदि मौजूद रहे। संचालन हीराबल्लभ पल्साईं, अधिवक्ता गौरव पांडेय ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें