फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंपावत में एनीमिया मुक्त भारत के लिए अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण

हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 03:12 PM IST

चंपावत जिला मुख्यालय में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम पल्स एनीमिया महा अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को एक दिनी प्रशिक्षण में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान और गौरव पांडेय मौजूद रहे। प्रशिक्षक प्रभारी चिकित्साधिकारी बाराकोट डाॅ. मंजीत सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा ने हीमोग्लोबिनोमीटर के माध्यम से जांच का प्रशिक्षण दिया।एसीएमओ डाॅ. इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि पल्स एनीमिया महा अभियान तीन फरवरी से शुरू होगा। चार से 10 फरवरी के दौरान सभी गर्भवतियों के हीमोग्लोबीन की जांच के प्रशिक्षण की जानकारी दी। रीजनल कोआर्डिनेटर अल्मोड़ा पंकज नेगी ने भी जानकारी दी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. सोनाली मंडल, प्रेम बल्लभ भट्ट, दिनेश थ्वाल, संजय बोहरा, राकेश पंत, अमर चंद आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें