फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शारदा नदी में डूब रहे नेपाली व्यक्ति को पुलिस ने बचाया

हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 03:09 PM IST

बनबसा बैराज के पास सोमवार की रात शारदा नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने सुरक्षित पानी से बाहर निकाल दिया। उपचार के बाद उसे नेपाल पुलिस और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को बनबसा स्थित शारदा बैराज से एक नेपाली नागरिक के नदी में गिरने की सूचना मिली। बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी कर्मी और पुलिस तैराक मौके पर पहुंचे। उन्होंने शारदा नदी के तेज बहाव से उसे बचा लिया। चौकी प्रभारी एसआई अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि महेश गिरि पुत्र नारद गिरि निवासी गड्डाचौकी जिला कंचनपुर नेपाल को उसके परिजनों के साथ भेज दिया है। वहां गोताखोर देवेंद्र गोस्वामी, एचसी विजय राणा और परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें