चंपावत जिले में पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटरिनरी वैन से दूरस्थ क्षेत्र के पशुपालकों को लाभ मिल रहा है। विभाग के अनुसार जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पशु चिकित्सालय नहीं होने के कारण ग्रामीणों के लिए पशुओं का इलाज करना मुश्किल हो रहा था, इसे देखते हुए मोबाइल वेटरिनरी वैन का संचालन जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में किया जा रहा है।