फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: पिरूल खरीदने का पांच साल का हुआ समझौता, वनाग्नि की घटनाओं में होगी कमी

हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Apr 2025 02:35 PM IST

चंपावत जिले में वन विभाग और किच्छा के एक उद्योगपति के मध्य पिरूल खरीदने को लेकर समझौता हो गया है। इससे जिले की महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही जिले में वनाग्नि की घटनाओं में कमी होगी। जिले के लोगों को पिरूल के जरिए रोजगार मिल रहा है। जिले में पिछले साल लोगों से पिरूल तीन रुपये प्रति किलो खरीदा जाता था। इस बार 10 रुपये किलो खरीदा जा रहा है। पिरूल की कीमत बढ़ने से लोगों में काफी उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पिरूल के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। इससे फायर सीजन में जंगलों में आग नहीं लगेगी और लोग अधिक से अधिक संख्या में पिरूल एकत्रीकरण करने का काम करेंगे। जंगल में पड़ा रहने वाला पिरूल लोगों के लिए आय का जरिया बन रहा है। सरकार की इस पहल से लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें