कर्णप्रयाग। विकासखंड के किमोली में तीन दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण पर्यटन सांस्कृतिक एवं विकास मेले का रंगारंग आगाज हुआ। मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को धनसारी गांव से भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण की डोली किमोली मंदिर पहुंचेगी। किमोली मंदिर में सुबह थपलियाल पंडितों की ओर से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद विधायक अनिल नौटियाल ने मंदिर परिसर में मेले का शुभारंभ किया। नौटियाल कहा कि मंदिर के सौंद्रयीकरण का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। जल्द इसको स्वीकृति मिलेगी। मेले में किमोली की महिलाओं ने जै जै लक्ष्मी नारैण....जागर पर झुमैलो की शानदार प्रस्तुति दी।