पोखरी। विकासखंड पोखरी में चमशील–देवीखेत सड़क निर्माण का काम शनिवार से शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग की 1.67 किमी लंबी सड़क का भूमि पूजन बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला और क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी ने किया। सड़क निर्माण पर करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से चमशील, देवीखेत और ढामक ग्राम सभाओं को सड़क सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। विधायक ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी क्षेत्र के विकास की अहम जरूरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।