बुधवार को थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र के दूरस्थ गांव रतगांव प्रशासन की टीम पहुंची। यहां 22 अगस्त से सड़क मार्ग बंद है। जिसे खुलने में अभी समय लगना माना जा रहा है। ऐसे में प्रशासन की टीम ने करीब 16 किमी से अधिक पैदल चलकर ग्रामीणों के साथ वार्ता की और हाल चाला जाना। इस दौरान गांव तक राशन पहुंचाने के लिए वैकल्पिक पार्था सड़क पर भी मंथन हुआ। साथ ही गांव में 15 राशन की किटों को स्टॉक में रखने के लिए कहा गया।