जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा इस्तीफा, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन गोपेश्वर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की चमोली शाखा के आह्वान पर जनपद के 13 गोदामों से जुड़े 790 डीलरों ने सामूहिक रुप से अपना इस्तीफा जिला पूर्ति अधिकारी को सौंप दिया है। मंगलवार को संगठन से जुड़े गल्ला विक्रेता जिला पूर्ति विभाग में पहुंचे। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।