फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: आरटीआई कार्यकर्ता की आड़ में रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Nov 2025 02:47 PM IST

कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता की आड़ में रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी रंगदारी का केस दर्ज है। वह अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाने के अपराध में पांच साल की जेल की सजा भी काट चुका है। विगत 22 नवंबर को बलवंत सिंह निवासी मेलाडुंगरी ने कोतवाली बैजनाथ में गोपाल वनवासी निवासी रीठा, कंधार, गरुड़ के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। बताया गया कि वनवासी ने उसे मकान के ध्वस्त करने का आदेश लाने की बात कहकर धमकाया और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। फर्जी शिकायत कर जेल भिजवाने की धमकी भी दी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने कोतवाल को तत्काल मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए। विवेचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जबरन वसूली और गंभीर अपराध में फंसाने की धमकी देने के आरोप की धाराओं के तहत गिरफ़्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें