फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: रामलीला के समापन पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:01 PM IST

सांस्कृतिक रामलीला कमेटी ककलासों जीनापानी की रामलीला का समापन राम राज्याभिषेक के साथ हुआ। इसमें श्रीराम का विधिवत रूप से राज्याभिषेक किया गया। इस मौके पर लोक गायिका माया उपाध्याय, महिपाल मेहता और नवीन ने सुरों का जादू बिखेरा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने आयोजन को क्षेत्र की संस्कृति के संरक्षण के लिए अच्छी पहल बताया।। उन्होंने आयोजकों को इस सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने के लिए बधाई दी। यहां हेम चंद्र हर्बोला, मनोहर सिंह रावत, चंदन सिंह बिष्ट, ऊषा देवी, प्रकाश सिंह रावत, नवीन चंद्र करगेती, कृपाल सिंह रौतेला, हेम चंद्र पांडे, दया किशन सती आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें