जावेद हबीब अकैडमी एवं फाइव सीजंस सैलोन के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वाराणसी के ककरमत्ता क्षेत्र स्थित होटल ली लोटस ग्रैंड में किया गया। निदेशिका अनुराधा राय के कुशल नेतृत्व में मास्टर क्लास का आयोजन किया गया, जिसमें ब्यूटी कल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को "हुनर है तो कदर है" से जागरूक किया गया। इस आयोजन में हेयर गुरु इंटरनेशनल आर्टिस्ट जावेद हबीब एवं मेकअप आर्टिस्ट अनुराधा राय ने अपनी कला कौशल से सभागार में उपस्थित महिलाओं को नए-नए गुणों से प्रशिक्षित किया।