स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की ओर से रविवार को सिगरा के एक होटल में दीपोत्सव और डांडिया रास का आयोजन हुआ। दीप जलाकर गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा हुई। सभी महिलाएं डांडिया रास में जमकर थिरकीं। मुख्य अतिथि लोक गायिका शैलबाला मिश्रा ने समा बांधा। डॉ. सरिता त्रिपाठी, कंचन यादव, नीति भटनागर, डाॅ. ममता टंडन, डॉ. अंशू सिंह आदि मौजूद रहीं।