वाराणसी कमिश्नरेट के रोहनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की सुपारी लेने वाले आरोपी पुनीत मिश्रा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के बाद विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और कैब ड्राइवर की गवाही से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।