बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान में राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता जारी है। इस दौरान पांडिचेरी और वेस्ट बंगाल की टीमों ने प्रदर्शन किया जिसे देख हर कोई रोमांच से भर गया। बताते चलें कि पांच दिवसीय मैच का दूसरा दिन था और इस खेल को लेकर खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।