वाराणसी की यातायात पुलिस जाम से निजात के तमाम दावे कर रही है लेकिन समस्या हल होती नजर नहीं आ रही है। वीडियो अमरा अखरी चौराहे का है यहां लगी गाड़ियों की कतार व्यवस्था के दावों को मुंह चिढ़ा रही है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं और व्यवस्था को कोस रहे होते हैं। आज भी अमरा चौराहे पर जाम का झाम देखने को मिला। हर ओर परेशानहाल आदमी थे और जाम से निकलने का प्रयास करते दिखे। प्रयास के बाद जाम से बाहर निकले लेकिन सवाल खड़े करते नजर आए।