बीएचयू में एमए इतिहास चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद बढ़ गया है। एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने इतिहास विभाग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बैनर-पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने बताया कि पेपर को इतिहास विभाग के प्रोफेसर सुतापा दास ने तैयार किया था।