काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर दर्शन- पूजन और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में शीश नवाएंगे। इसे लेकर सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का पूरा प्रभाव होगा। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को बड़ी संख्या में अखाड़ों के नागा श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे, इसलिए आम भक्तों को कुछ देर के लिए रोका जा सकता है। जब तक नागा साधु दर्शन पूजन न कर लें तब तक लाइन रुकी रहेगी।