फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भोले की नगरी काशी में निकलेगी गणगौर की भव्य शोभायात्रा, राजस्थानी रंग में मनेगा उत्सव

प्रगति चंद Updated Wed, 26 Mar 2025 03:19 PM IST

श्री गवरजा माता उत्सव समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष काशी में धूमधाम से आयोजित होने वाले उत्सव को लेकर मारवाड़ी समाज भवन लक्सा में प्रेसवार्ता की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने बताया कि श्री गवरजा माता उत्सव समिति जो कि राजस्थानी व मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं का एक केंद्रीय संगठन है, जो प्रति वर्ष माता पार्वती माता गवरजा के व्रत उत्सव सिंघारा व शोभायात्रा का आयोजन काशी में विगत 70 वर्षों से करता आ रहा हैं । यह उत्सव मुख्य रूप से महिलाओं एवं युवतियों का पर्व है, जिसके अंतर्गत दो कार्यक्रम का आयोजन होता हैं । प्रथमतः सिंघारा का वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गणगौर आपणी धरोहर’ थीम पर शुक्रवार दिनांक 28 मार्च को शुभम् लॉन महमूरगंज में शाम 5 बजे आयोजित किया जा रहा है । द्वितीय कार्यक्रम सोमवार 31 मार्च को विशाल शोभायात्रा के रूप में मनाया जाएगा जिसका प्रारंभ अपराह्न 3 बजे गोलघर स्थित श्री काशी जीवदया विस्तारिणी गौशाला एवं पशुशाला से होगा और चौक, गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए श्री श्याम मन्दिर पहुंचेगी जहां मां गणगौर का पूजन समाज की महिलाओं व युवतियों द्वारा किया जाएगा ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें