वाराणसी लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। सात मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया का सिलसिला 14 मई तक जारी रहेगा। नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को कई प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पर्चा दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान पीडीएम के कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।