फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी विश्वनाथ धाम के भोग आरती में महादेव श्री विश्वेश्वर के साथ लड्डू गोपाल ने ग्रहण किया भोग

शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में मध्याह्न भोग आरती में महादेव श्री विश्वेश्वर के साथ भोग ग्रहण करते लड्डू गोपाल। भोग आरती के पश्चात धाम में भोग आरती की समयावधि में पधारे सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। भोग प्रसाद ग्रहण कर लड्डू गोपाल ने महादेव से विदा ली। वापसी में जाते समय मंदिर प्रांगण में बद्री नारायण के सम्मुख पहुंचने पर श्री लड्डू गोपाल ने ऊपर उठकर शिखर दर्शन भी किए। उसके बाद लड्डू गोपाल जी सत्यनारायण जी के मंदिर में मध्याह्न विश्राम हेतु विराजे। सायंकाल 5 बजे भगवान लड्डू गोपाल को श्रद्धालु माताओं के सहयोग से सोहर गायन कर जगाया जायेगा और भगवान से विष्णु स्वरूप हो अगले वर्ष जन्माष्टमी पर पुनः पधारने की प्रार्थना की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें