महुवरिया स्थित बीएलजे मैदान में उत्तर प्रदेश तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से पंद्रह दिवसीय मंडल स्तरीय ग्रामोद्योग प्रदर्शनी बुधवार को नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौय व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हिमांचल प्रदेश व उत्तराखंड आदि प्रदेशों से आए हूनरमंदों की कलाकारी दिखी। प्रदर्शनी में गर्म सदरी, जॉकेट, स्वेटर, कंबल, शाल, रजाई के साथ ही तरह-तरह के खाद्य एवं औषधी उत्पादों से दुकानें सजीं रहीं। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी विंध्याचल मंडल अमितेश कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, जिला सहकारी बैंक सभापति डा. जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।