फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर डीएम ने लगाई झाड़ू, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 01:59 PM IST

17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक प्रदेशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा मनाया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में मंडलायुक्त एस राजलिंगम द्वारा विन्ध्यवासिनी नगर कालोनी तो जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा डीआईजी कालोनी में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। उन्होंने सभी से स्वच्छता के इस अभियान में बढ़चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही अपने दैनिक जीवन में भी साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान देने को प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा आम जनों से वार्ता करते हुए नगर निगम के हर घर कूड़ा उठान समेत साफ-सफाई की भी जानकारियां हासिल की गयीं। मंडलायुक्त के साथ नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भी झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में प्रतिभाग किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें